Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

विश्वरूपम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन की कमाई

$
0
0

विश्वरूपम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन की कमाई अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले साउथ के स्टार कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम 2 आज शुक्रवार यानि की 10 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है| फिल्म एक ऐसे अवसर पर रिलीज़ हुए है जब वह स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड से होकर गुजरेगी\ जिसका सीधा फायदा फिल्म की कमाई पर पड़ेगा| मूल रूप से तमिल में बानी विश्वरूपम 2 तमिल के अलावा हिंदी भाषा में ही रिलीज़ हुई है| इस फिल्म के साथ कमल हसन काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे है| विश्वरूपम 2 पहले दिन की कमाई कितनी होगी? टोटल वर्ल्डवाइड इनकम आदि के बारे में नीचे पढ़े-

विश्वरूपम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन की कमाई

विश्वरूपम 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के तमिलनाडु ने अलावा अन्य राज्यों में रिलीज़ होने की वजह से ऐसा माना जा रहा है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करने में सफल होगी| ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने एक मीडिया न्यूज़ को बताया की फिल्म हिंदी भाषा में 2 से 2.5 करोड़ का बिज़नेस करने में कामयाब रहेगी| उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के निधन की वजह से दक्षिण भारत मुख्य तौर पर तमिलनाडु राज्य में फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर देखने की उम्मीद जताई है| बता दें की इस फिल्म को तमिल भाषा में वेणु रविचंद्रन प्रोड्यूस कर रहे है|

धड़क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विश्वरूपम 2 पहले दिन की कमाई

हिंदी भाषा में इस फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ होने पर काफी अच्छा कहा जा सकता है| ऐसा बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कोई बड़ी मूवी के रिलीज़ नहीं होने की वजह से है| कमल हसन का स्टारडम और फिल्म का कंटेंट वीकेंड पर फिल्म की कमाई करने में मदद कर सकता है|

कारवां बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विश्वरूपम 2 एक भारतीय सैनिक की जासूस बनने की कहानी है| बता दें की कमल हसन ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ ही इसका सह लेखन भी किया है| फिल्म को हाई ऑन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है| इस फिल्म में कमल हसन के अलावा वहीदा रहमान, शेखर कपूर, राहुल बोस, जयदीप अहलावत और पूजा कुमार जैसे स्टार नजर आने वाले है| यह फिल्म विश्वरूपम का सीक्वेल है जो साल 2013 में आया था| फिल्म के पार्ट 1 में काम करने वाले कई सितारे इसके पार्ट 2 में भी नजर आएँगे| फिल्म का बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है और फिल्म के हिंदी भाषा में 4500 शोज है|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles