नमस्कार दोस्तों, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 की सूची जारी कर दी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय जारी किए गए लिस्ट में बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन और साउथ के फेमस एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। शुक्रवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक बयान जारी करके कहा बताया कि साल 2022 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अजय देवगन (Ajay Devgn) को तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए और साउथ एक्टर सूर्या (Suriya) को ‘सोरारई पोटरु’ के लिए मिला। आइए जानते है साल 2022 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की पूरी लिस्ट।
68th National Film Awards Full Winners List
नेशनल फिल्म अवार्ड 2022 की घोषणा कर दी गई है। जारी किये गए सूची के अनुसार हिनी फिल्म के जाने माने कलाकार अजय देवगन और साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस लिस्ट को शुक्रवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जारी किया गया। इस अवार्ड समारोह का आयोजन दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में किया गया है।
इन फिल्मो के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड
राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड 2022 पर सबकी नज़रे बनी हुई थी। हिंदी सिनेमा जगत के लिए यह अवार्ड बहुत बड़ा माना जाता है। जिस अवार्ड समारोह में बॉलिवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। अजय देवगन को यह अवार्ड साल 2020 में आई ड्रामा पीरियड फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए बेस्ट अभिनेता के रूप में चुना गया है और वही दूसरी तरफ साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सूर्या को साल 2020 में आई सुपरहिट फिल्म सोरराई पोटरु यानि उड़ान के लिए बेस्ट एक्टर पुरस्कार से नवाजा गया है। आपको बता दे अजय देवगन और सूर्या जिन फिल्मो के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए है वो फिल्मे बॉक्स भी पर भी काफी हिट साबित हुई थी।
National Film Awards List 2022
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
- बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
- बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
- बेस्ट एक्टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
- बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
- बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
- बेस्ट डायरेक्टर – सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
- बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
- बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )
The post 68th National Film Awards Full Winners List | अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या बने बेस्ट एक्टर! first appeared on Dekh News Hindi.