Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Baldev Singh Death News |अलीगढ़ के पूर्व विधायक और एक्टर चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह का निधन!

$
0
0

नमस्कार दोस्तों, मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है, जी हां दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की अलीगढ़ शहर से 37 साल पहले कांग्रेस की सीट पर कैप्टन बलदेव सिंह विधायक चुने गए थे, बढ़ती उम्र के साथ होने कई बीमारियां हो गई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की कैप्टन बलदेव सिंह फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के पिता हैं। तो चलिए खबर विस्तार में पढ़ते है।

#RIP श्रद्धांजलि मैसेज, कोट्स, SMS, शायरी, इमेज

Former Aligarh Mla And Actor Chandrachuds Father Captain Baldev Singh Passes Away News in Hindi | Baldev Singh Death News | अलीगढ़ के पूर्व विधायक और एक्टर चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह का निधन!

Baldev Singh Death News

जलालपुर के रहने वाले कैप्टन बलदेव सिंह  को साल 1985 में कांग्रेस ने अलीगढ़ शहर से टिकट मिला था, कैप्टन बलदेव सिंह विधायक भी चुने गए। लेकिन आगे के  विधानसभा चुनावो में बलदेव सिंह को टिकट नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया, और जनता दल में शामिल हो गए। लेकिन वह भी उन्हें कुछ खास हासिल नहीं हुआ, और फिर एक बार बलदेव सिंह ने कांग्रेस पार्टी में वापसी की, लेकिन इसके बाद उन्हें फिर राजनीती में नहीं देखा गया।

Actor Chandrachuds Father Captain Baldev Singh Passes Away

राजनीति से दूरी बनाने के बाद  पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह ने अपने पुत्र चंद्रचूड़ सिंह के साथ मुंबई जाना उचित समझा, और फिर वह अपने बेटे के साथ ही मुंबई में रहने लगे। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के फिल्मों में डेब्यू कर लिया था, 1996 में तेरे मेरे सपने, 1997 में बेताबी, 1999 में सिलसिला है प्यार का, दाग और 2001 में आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया फिल्मो में काम किया जिसके बाद उन्हें अलग पहचान मिली।

कांग्रेस से विधायक रहे कैप्टन बलदेव सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पक्ष विपक्ष सभी राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की, वही अलीगढ़ कांग्रेस में शोक  व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक,पूर्व एमएलसी, हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वशी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर सिंह आदि ने पूर्व विधायक कैप्टन बलदेव सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देश दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे

The post Baldev Singh Death News | अलीगढ़ के पूर्व विधायक और एक्टर चंद्रचूड़ के पिता कैप्टन बलदेव सिंह का निधन! first appeared on Dekh News Hindi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles