Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

दिल्‍ली की जाटनी “Dilli Ki Jaatni” New Haryanvi Song 2020: सपना चौधरी का नया लुक

$
0
0

Dilli Ki Jaatni New Haryanvi Song 2020: हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी जो हमेशा अपने गाने या किसी अन्य कारणवश चर्चाओं में रहती है। सपना चौधरी का हर एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल जरूर होता है, इसे झुठलाया नहीं जा सकता। कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि उनकी पिछले गाने हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं। लेकिन आज हम सपना चौधरी के नए गाने के बारे में बात करने वाले है। काफी लंबे समय के बाद आखिरकार सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो चुका है। सपना के नए गाने का नाम “दिल्‍ली की जाटनी” (Dilli Ki Jaatni) है। सपना ने इस गाने में बेहतरीन डांस किया है, जिसकी एक झलक आप नीचे दी गई वीडियो में देख सकते हैं। सपना चौधरी के नए गाने को t-series हरियाणवी पर कुछ घंटे पहले रिलीज किया गया। जिसे अब तक कई लाख बार देखा जा चुका है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है की “दिल्‍ली की जाटनी” लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।

सपना चौधरी इस गाने में एक नए युग में देखने को मिल रही है, इससे पहले सपना चौधरी को इस लुक में शायद ही कभी देखा गया होगा। सपना चौधरी गाने में बहुत सुंदर दिखाई दे रही है। अक्षरा अपने सपना चौधरी को सूट या सलवार में देखा होगा, लेकिन इस गाने में सपना एक नए लुक में देखने को मिल रही है। सपना चौधरी के फैंस को उनका यह नया लुक बेहद पसंद आया है। आपसे जानना चाहेंगे कि आपको सपना चौधरी का नया लुक कैसा लग रहा है ? कमेंट करके जरूर बताएं।

“दिल्‍ली की जाटनी” (Dilli Ki Jaatni) Sapna Chaudhary | New Haryanvi Song 2020

इस गाने में सपना चौधरी, आकाश वत्स मुख्ये क़िरदार में देखने को मिलने वाले हैं।संतोख सिंह ने इस गाने को गाया है। “दिल्‍ली की जाटनी” (Dilli Ki Jaatni) सॉन्ग के लिरिक्स को संतोख सिंह ने लिखा है। इसके अलावा आपको बता दें कि इन दिनों सपना चौधरी बर्थडे पार्टियों और शादियों में खूब परफॉर्म कर रही हैं।  सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, और आए दिन लाइव या पोस्ट करती रहती है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होती है। मनोरंजन और बॉलीवुड की लेटेस्ट खबरें जानने के लिए मेरे साथ बने रहें।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles