Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Kulfi Kumar Bajewala 28th August 2019 Written Updates! सिकंदर कैसे दूर करेगा अमायरा और कुल्फी की मुसीबत

$
0
0

Kulfi Kumar Bajewala 28th August 2019 Written Updates! सिकंदर कैसे दूर करेगा अमायरा और कुल्फी की मुसीबत :- स्टार प्लस के सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत होती है और अमायरा के स्कूल के दोस्त चॉल में आते है और अमायरा की बेज्जती करते है। इन सब चीजों से अमायरा काफी परेशान हो जाती है। फिर कुल्फी अमायरा को समझाती है लेकिन अमायरा कहती है की उसे चॉल में रहना बिलकुल पसंद नहीं है। कुल्फी अमायरा को सब ठीक होने का विश्वास दिलाती है और कहती है की हम जल्द ही वापस घर भी जाएँगे। इसके बाद सिकंदर कुल्फी और अमायरा के लिए टेबल फैन लेकर आता है। अमायरा बोलती है यह मुझे चाहिए।

Kulfi Kumar Bajewala 28th August 2019 Written Updates

सिकंदर दोनों बच्चों के साथ पार्टी करता है लेकिन सब लोग सिकंदर को खरी-खोटी सुनाते है। चॉल के लोग बोलते है की 11 नंबर चॉल में रहने वाले लोग हमारे दोस्त नहीं हो सकते। अमायरा को चॉल के लोग पसंद नहीं आते। कुल्फी सोचती है की इस खोली में ऐसा क्या हुआ है क हमें पसंद नहीं कर रहे है।

कुल्फी और अमायरा की हालत देखकर सिकंदर रोने लगता है। रात के समय में अमायरा कुत्तों की आवाज सुनकर डर जाती है। फिर अमायरा कुल्फी के साथ सो जाती है। वही सिकंदर की तबियत खराब होती है और वह खोली से बाहर आ जाता है। इस बीच वहां से खोली की मालकिन आ जाती है और सिकंदर से बात करके उसका हौसला बढाती है।

सिकंदर और उसके घरवाले इस समय काफी परेशानी का सामना कर रहे है। सिकंदर के अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इस समय शो कुल्फी कुमार बाजेवाला काफी ज्यादा इमोशनल मोड़ पर है। सिकंदर बुरी तरह से बर्बाद हो चूका है। इस दुःख की घड़ी में भी सिकंदर का हिम्मत करके फिर से उठने की कोशिश करना आप सभी को प्रेरती भी करेगा। इस शो से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बने रहे हमारे साथ। मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए विजिट करें साइट के होम पेज पर।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles