Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

जानिए! कुत्तों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में|

$
0
0

ऐसा कहा जाता है कि कुत्ता ऐसा पहला जानवर है जिसे मनुष्य ने पालतू बनाया और यह काफी वफादार भी होता है| यह हमारे आसपास गलियों में भी दिखाई देते है और आजकल तो लोग इन्हे घरो मे पालने लगे है| हमारे यहाँ पर dogs को “तुओं तुओं या कुर कुर” कहकर अपने पास बुलाया जाता है| भारत में एक आदमी ने कुछ समय पहले एक कुत्ते से शादी कर ली थी| क्या आपको इसके बारे में पता है| क्या आप जानते है की कुत्ते गाड़ियों के पीछे क्यों भागते है ? नही ना… ऐसे ही बहुत से सवालो के जवाब और कुछ रोचक तथ्य हम आपको इस पोस्ट बताने जा रहे है| तो चलिए दोस्तो शुरू करते हैं-कुत्तों से जुड़े अनसुने राज के बारे में जानना|

जानिए! कुत्तों से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में|

1. इंसान ने कुत्तों को पालतू जानवर के रूप में अपने साथ रखना तकरीबन 30 हजार साल पहले शुरू किया था|

2. एक समय था जब कुत्तों ओर भेडियों के पूर्वज एक ही हुआ करते थे| तभी तो आज भी इन दोनों ही प्रजातियों का DNA 99.9 प्रतिशत मिलता है|

3. दुनिया का सबसे बूढा कुत्ता मैगी था, जिसने 30 साल की उम्र में आखरी साँस ली| उसका जन्म आस्ट्रेलिया में सन 1986 में हुआ था| इसकी मोत साल 2016 में 14 अप्रैल को हुई थी|

4. कुत्तों में 13 अलग-अलग प्रकार के खून पाए जाते है, वही मनुष्यों में केवल चार प्रकट के खून पाए जाते है|

5. ओसतन एक कुत्ता 2 साल के बच्चे के बराबर बुद्धिमान होता है, इसे 150 सिखाए जा सकते है|

6. क्या आप जानते है अन्तरिक्ष में जाने वाला/वाली जानवर एक कुत्तिया थी| जिसका नाम लैका था| वह 3 नवम्बर 1957 में सोवियत संघ जो की अभी रूस है के दवारा भेजी गई थी| लेकिन अन्तरिक्ष यान में अधिक गर्मी के कारण उसकी मोत हो गई थी|

7. कुत्तों के नाक और पंजे पर ही पसीना आता है|

8. 10 साल की उम्र को पार कर जाने वाली तकरीबन 50 फीसदी कुत्ते कैंसर के कारण मर जाते है|

9. कुत्तों में सूंघने की शमता इंसान के मुकाबले 10 हजार गुना अधिक होती है|

10. हिटलर की नाजी सेना ने कुत्तों को बोलने पढने की ट्रेनिंग दी थी, जिसमे  वह पूरी तरफ विफल रहे|

11. अकेले चीन देश में रोजाना 30 हजार कुत्तों को मीट और खाल के कारण मार दिया जाता है|

12. कुत्ते के दाई ओर पूंछ हिलाने का मतलब होता है की वह खुश है| लेकिन अगर कुत्ते लगातार बायीं ओर पूंछ हिला रहे है तो इसका मतलब है की वह काफी गुस्से में है|

13. इंसान की तरह कुत्ते भी सपने देखते है|

14. चॉकलेट खाने से कुत्तों की मोत होने की भी सम्भावना होती है|

15. अमेरिकी लोग कुत्ते पलने के सबसे ज्यादा शोकिन है, अकेले अमेरिका में ही 7 करोड़ घरों में पालतू कुत्ते है|

16. आमिर खान के पास एक कुत्ता है जिसका नाम शाहरुख है| अभेनेता आमिर खान ने इस के नाम के पीछे का कारण बताया की उन्होंने इस कुत्ते का नाम कारण नही किया है बल्कि आमिर ने जो नया घर ख़रीदा था| वहा उन्हें यह कुत्ता मिला, उसे घर के केयरटेकर ने बताया की घर के खरीदने से कुछ समय पहले शाहरुख यहाँ शूटिंग के लिए आए थे और उसके बाद उन्होंने इस कुत्ते का नाम शाहरुख रखा|

17. शाहरुख इस बारे में कुछ नही बोले लेकिन बाद में उन्होंने बताया की मैंने भी कुत्ते का नाम आमिर रखना चाहा लेकिन यह नाम कुत्ते को पसंद ही नही आया|

18. शहरों में रहने वाले कुत्ते गांवों में रहने वाले कुत्तों के मुकाबले तकरीबन तीन साल अधिक जीते है|

कुत्ते गाड़ी के पीछे क्यों भागते है?
कुत्तो की एक खास आदत आपने देखी होगी की वे गाड़ियों के पीछे भागते है और वो भी काफी गुस्से में जैसे गाड़ी की ऐसी पकड़ ही लेंगे| दरअसल, कुत्ते गाड़ियों के टायर पर टांग उठा कर पेशाब करके अपना इलाका निश्चित करते है| ऐसे में जब कोई गाड़ी, जिसके टायर पर कुत्ते ने पेशाब किया हों और वो दूसरे मोहल्ले से गुज़रती है तो कुत्तों को उसकी दुर्गंध आ जाती है और कुत्तों को वह बर्दाश नहीं होती| इसलिए वो गाड़ियो के पीछे भागते है|

ये भी पढ़े- जानिए! विशालकाय जानवर डायनासोर के बारे कुछ महत्वपूर्ण बाते

जानिए! हाथी के बारे में 30 मजेदार तथ्य और जानकारी

पढ़िए! कॉकरोच से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में|

दोस्तों हमे उम्मीद है की कुत्तों के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, तो दोस्तों हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों के खूब शेयर करे| ऐसी ही अन्य पोस्ट को पढने के लिए हमारी वेबसाइट के होम पेज पर विजिट करे और सर्च बॉक्स में लिखे|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles