Padmaavat Box Office Collection, Padmavat Movie Review, Rating, Padmavati 1st Day Kamai: फिल्म पद्मावत एक लम्बे विरोध के बाद अब रिलीज़ होने जा रही है| पद्मावत अब बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने के लिए तैयार है| आप यहाँ पहले दिन की कमाई के बारे जान सकते है और फिल्म के रिव्यु भी पढ़ सकते है| पद्मावत संजय लीला भंसाली की फिल्म है| जिसे लेकर पूरे देशभर में एक लम्बे अरसे से विवाद जारी है| फिल्म ने विरोध के बावजूद सिनेमाघरों में आने में सफल हुई| इस फिल्म की संजय लीला भंसाली निर्देशित है, जिसमे दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है|
Padmaavat बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म को देखने से ऐसा नहीं लगता की इस फिल्म को किसी समाज या संगठन से मजूरी लेने की जरुरत है| ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस फिल्म में किसी भी समाज या संस्कृति को किसी भी प्रकार से ठेस नहीं पहुँचायी गई है| डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने फिल्म पद्मावत में राजपूतों की ‘आन, बान और शान’ को काफी अच्छे तरीके से दिखाया है| फिल्म के डायलॉग दमदार है, फिल्म में शानदार दृश्यों और जुनून को प्रदर्शित किया गया है|
Despite challenges and extremely limited preview shows [which commenced in evening], #Padmaavat collects ₹ 5 cr in previews screenings on Wed.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2018
पद्मावत पहले दिन की कमाई की रिपोर्ट
फिल्म में 13वीं शताब्दी की एक ऐतीहासिक कहानी को दिखाया गया है| फिल्म में खिलजी वंश के शासक जलालुद्दीन खिलजी (रजा मुराद) दिल्ली सल्तनत को जीतने की एक योजना बनाते है| इसी बीच जलालुद्दीन खिलजी का भतीजा अलाउद्दीन खिलजी वहां आता है और चाचा की बेटी मेहरूनिसा (अदिति राव हैदरी) से निकाह करता है| लेकिन अलाउद्दीन अपने शातिराना दिमाग से अपने चाचा को मारकर दिल्ली का राजा बन जाता है| वही दूसरी ओर मेवाड़ के राजा महारावल रतन सिंह (शाहिद कपूर) राजकुमारी पद्मिनी (दीपिका पादुकोण) से मिलते है| कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाते है| इसी दौरान उनके राज्य के पुरोहित को देश निकाला का आदेश दिया जाता है| देश निकाले के बाद वह दिल्ली में अलाउद्दीन से मिलकर रानी पद्मिनी के रंग रूप के बारे में बताता है|
रानी पद्मिनी के बारे में यह सब सुन कर अलाउद्दीन रानी का कायल हो जाता है| इसी वजह से वह चित्तौड़ पर आक्रमण के लिए रवाना होता है| आक्रमण के लिए रवाना होते समय वह रास्ते में महारावल के साथ छल कर उन्हें बंदी बना लेता है और दिल्ली ले आता है| महारावल को छोड़ने के एवज में रानी को एक बार देखने की शर्त रखता है| इसके बाद शुरू होती है राजपूतानी शान और शौर्य एक जबरदस्त दांस्ता|
ये भी पढ़े- टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फुकरे रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोफिया हयात ने अपने हनीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है, देखे यहाँ|
फिल्म पद्मावत दर्शको को फिल्म के अंत तक बांधे रखने के पूरी तरह सफल रहेगी| संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने, लोकेशन, सैट और किरदारों की एक्टिंग को देखने के बाद फिल्म पर लग रहे आरोपों को गलत साबित किया जा सकेगा|