Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

एक बार फिर उडी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर, ये हैं फोटोज

$
0
0

एक बार फिर उडी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर, ये हैं फोटोज :- बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है जिसकी वजह है उनकी प्रेग्नेंसी की खबर। जी, हाँ मीडिया न्यूज़ में अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही है। बता दें की साल 2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट विराट कोहली से शादी की थी। जिसके बाद साल बाद साल 2018 में अनुष्का काफी व्यस्त रही। साल 2018 में अनुष्का की बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज़ हुई। शाहरुख खान स्टारर ‘जीरो’ के बाद अनुष्का ने अभी तक कोई और नई फिल्म साइन नहीं की है।

अनुष्का इस समय अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त चल रही है। इस बीच अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इस खबर पर अनुष्का शर्मा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन इसके बावजूद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों से अख़बार भरे पड़े है

फिर उडी अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर

कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा वर्सोवा में एक क्लिनिक में बाहर नजर आई थी। जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही है। क्लिनिक के बाहर अनुष्का कैजुएल एंड कंफर्टेबल ड्रेस में नजर आई थी जिसके बाद अनुष्का के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे है।

क्लिनिक जाते समय अनुष्का ने पापाराज्जी को पोज भी नहीं दिए थे। अनुष्का काफी जल्दी-जल्दी क्लिनिक में चली गई थी। इसके कुछ समय बाद ही अनुष्का की तस्वीरें सामने आई जिसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही है। अनुष्का शर्मा से पहले दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर भी मीडिया में खबरे सामने आ चुकी है। वैसे खुद ‘जीरो’ स्टार ये बात कह चुकी हैं कि ऐसी खबरें आम है। उन्होंने कहा था, ‘मैंने जल्दी शादी एक वजह से की थी। अगर आप मां बनने वाले हैं तो ये बात आप छुपा नहीं सकते। आप अपनी शादी शादी फिर भी छुपा सकते हैं लेकिन ये नहीं कि आप प्रेग्नेंट है।’

एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। हालांकि इन खबरों का कोई हाथ-पैर नहीं है। ना इस खबर की आधिकारिक तोर पर किसी ने पुष्टि की है। मिडिया न्यूज़ में ऐसी अटकले चल रही है जो सच भी हो सकती है और झूठ भी।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles