Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

‘बिग बॉस सीजन 13’इस दिन होगा शुरू, फैंस का इंतजार हुआ खत्म

$
0
0

‘बिग बॉस सीजन 13’ इस दिन होगा शुरू, फैंस का इंतजार हुआ खत्म :- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है, जिसका एक कारण है उनकी आने फिल्म ‘भारत’ तो वही दूसरा कारण है उनका आने वाला रियलिटी शो बिग बॉस। इस रियलिटी शो के दीवाने बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है| हर बार की तरह इस शो को सलमान होस्ट करते हुए नजर आएँगे| अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है| पिंकविला के मुताबिक बिग बॉस सीजन 13 का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी 2020 के करीब आयोजित होगा|

पिंकविला की खबरों के अनुसार इस शो के मेकर्स शो की तारीख की लेकर विचार कर रहे है| इस रियलिटी शो के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर महीने के बीच में शो को शुरू करने का मन बना रहा है| ऐसी भी खबर है की शो के मेकर्स इस शो को 29 सितंबर से इस रियलिटी शो को प्रसारित कर सकते है| यह शो करीब 15 हफ्ते तक चलेगा| जिसका फाइनल 12 जनवरी 2020 को आयोजित होने की संभावना है|

‘बिग बॉस सीजन 13’ इस दिन होगा शुरू

कुछ समय पहले ही बिग बॉस सीजन 13 से जुड़ी एक खबर सामने आई थी। जिसमें कहा गया था की शो के मेकर्स इस बार बिग बॉस की थीम में बदलाव कर उसे हॉरर थीम का लुक देना चाहते है| अगर ऐसा होता है तो दर्शकों को इस बार काफी मजा आने वाला है| इस थीम पर विचार इसलिए भी काफी किया जा रहा है क्योंकि इन दिनों टीवी पर हॉरर शो का बोलबाला है जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे है| यही वजह है की बिग बॉस के मेकर्स हॉरर थीम की प्लानिंग कर रहे है|

हालांकि आपको बता दें की इन सभी खबरों पर शो के मेकर्स ने फिलहाल कोई आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है| लेकिन मीडिया में यह खबरें काफी वायरल हो रही है और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की शो के मेकर्स जल्द ही इस शो को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते है| इस शो के होस्ट सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में व्यस्त है| सलमान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही है|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles