Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

#DID7 डांस इंडिया डांस सीजन 7 शो का पहला प्रोमो हुआ आउट, Show जज करेंगी करीना

$
0
0

#DID7 डांस इंडिया डांस सीजन 7 शो का पहला प्रोमो हुआ आउट, Show जज करेंगी करीना :- बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों खूब सुर्खियों में है, जिसकी वजह है उनका टीवी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करना। करीना कपूर खान डांसिंग के रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के जरिए टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रही है| ऐसी खबरें भी सामने आ रही है की इस शो के लिए करीना ने काफी मोटी फीस भी ली है| इस शो को लेकर रोजाना के खबरें सामने आ रही है, इसी बीच अब शो के निर्माताओं नइस शो का प्रोमो रिलीज़ कर दिया है|

इस रियलिटी शो के प्रोमो में करीना अपनी अदाएं बिखेरती हुए देखी जा सकती है| शो में प्रोमो में करीना के साथ कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और रैपर बादशाह भी दिख रहे है| शो के प्रोमो में करीना ने सिल्वर कलर की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है| इस ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही है|

डांस इंडिया डांस सीजन 7 शो का पहला प्रोमो हुआ आउट

हर बार की तरह ‘डांस इंडिया डांस’ का सीजन 7 जी टीवी पर टेलीकास्ट होगा| चैनल ने इस शो के प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- स्टेज तैयार है और जल्द ही डांस का महायुद्ध शुरू होने वाला है|

इस शो में कंटेस्टेंट 4 जोनल टीम में बंटे हुए होंगे| जो हर हफ्ते एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए नजर आएँगे| ऐसी भी खबरें चल रही है की शो के ऑडिशन में आने वाले लोगों को एक सरप्राइस ट्विस्ट मिलेगा| इस शो को रियलिटी शो कुंडली भाग्य के एक्टर धीरज धूपर होस्ट करते हुए नजर आ सकते है| दर्शक करीना कपूर को डांस इंडिया डांस में बतौर जज के रूप में देखने के लिए कितने उत्साहित हमे करके जरूर बताइए|

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डांस इंडिया डांस शो में आने को लेकर करीना कपूर और शो के निर्माता के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी| आखिरकार करीना अब इस शो का हिस्सा बनने में तैयार है| इस शो में करीना एक जज की भूमिका में होंगी|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles