Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म ‘साइना’का फर्स्ट लुक हुआ जारी

$
0
0

बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म ‘साइना’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी: भारत की बैडमिंटन स्टार प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म ‘साइना’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ है| इस फिल्म में साइना की भूमिका में बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आएँगी| फिल्म के पोस्टर में श्रद्धा का साइना लुक काफी जबरदस्त लग रहा है| अभिनेत्री श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म साइना का फर्स्ट लुक शेयर किया है| इसमें श्रद्धा बिलकुल साइना लग रही है| बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म साइना के लिए श्रद्धा काफी समय से काम कर रही है|

बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म 'साइना' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

‘साइना’ का फर्स्ट लुक

श्रद्धा इस समय बैडमिंटन की बारीकियां सीख रही है और इसके उन्हें साइना का साथ भी मिल रहा है| साइना की बायोपिक के लिए श्रद्धा उनसे बैडमिंटन और उनके जीवन से जुड़ी खास बातों को जान रही है|


अभिनेत्री श्रद्धा फिल्म साइना में साइना नेहवाल की हूबहू लगने के लिए उनके जीवन से जुड़ी हर एक बारीकियों को ध्यान से सीख रही है| श्रद्धा परदे पर साइना के किरदार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती| श्रद्धा ने साइना के साथ प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है| इन फोटो में साइना नेहवाल, कोच पुलेला गोपीचंद और श्रद्धा कपूर साथ नजर आ रहे हैं|

सुई धागा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साइना ने ट्विटर पर लिखा- ‘बैडमिंटन प्रैक्टिस सेशन, गोपी सर, श्रद्धा कपूर और मैं.’ साइना नेहवाल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी श्रद्धा कपूर के साथ बैडमिंटन खेलने की मुद्रा में एक फोटो शेयर की| पिछले काफी समय बॉलीवुड में बायोपिक बनाने का चलन काफी ट्रेंड में है| कई ऐसे खिलाड़ी है जिनके जीवन पर बायोपिक फिल्में बन चुकी है| जिनमें से ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्‍खा सिंह, बॉक्‍सर मैरीकॉम और पान सिंह तोमर मशहूर है|

बत्ती गुल मीटर चालू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साइना नेहवाल ने हल ही के समय में अपने पूर्व कोच गोपचंद से सरे मतभेद भुलाते हुए गोपी अकादमी में ट्रेनिंग शुरू करे का निर्णय लिया है| इसकी घोषणा साइना ने सोशल मीडिया पर भी की| साइना ने ट्विटर पर लिखा- कुछ समय के अंदर में अपना ट्रेनिंग बेस गोपीचंद अकादमी में बनाने के बारे में सोच रही है| इस बारे में मैंने गोपी सर से भी बातचीत की है| मैं उनकी शुक्रगुजार हूँ की उन्होंने मुझे एक बार फिर से अकादमी ज्वाइन करने की सहमति दी|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles