Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 12 से 15 करोड़ रूपये कमाई कर सकती है

$
0
0

सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 12 से 15 करोड़ रूपये कमाई कर सकती है: जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘सत्‍यमेव जयते’ कल शुक्रवार 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही है| जॉन की यह फिल्म सिनेमाघरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज़ हो रही है जिसका सीधा मुकाबला अक्षय कुमार की मूवी गोल्ड से होगा| सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रूपये की कमाई करने में सफल होगी? इसकी चर्चा अब जोरो पर है| इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा मनोज वाजपेयी और आयशा शर्मा मुख्य भूमिका में है| फिल्म की कहानी देश में फैले भ्रष्टाचार पर आधारित है| ऐसे में उम्मीद की जा रही है की फिल्म की ओपनिंग डे पर इनकम काफी अच्छी रहने वाली है|

सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 12 से 15 करोड़ रूपये कमाई कर सकती है

सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जॉन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2500 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है| ऐसे में कयास लगाए जा रहे है की यह फिल्म पहले दिन (First Day) पर अच्छा बिज़नेस कर सकती है| फिल्म की कहानी युवा पीढ़ी को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रह सकती है| जहां तक फिल्म के ट्रेलर और गानों की बात है तो उन्हें यूटयूब पर अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है|

गोल्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सत्यमेव जयते पहले दिन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर लिखा की फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी बढ़िया रही है| उन्हें उम्मीद जताई है की सत्यमेव जयते पहले दिन शुक्रवार को 12 करोड़ रूपये की कमाई करने में कामयाब रहेगी|

मुल्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्मों के बिज़नेस के बारे में जानकारी रखने वाले रोहित जायसवाल के अनुसार सत्यमेव जयते ओपनिंग डे पर 15 से 18 करोड़ रूपये की इनकम कर सकती है| सूत्रों की माने तो फिल्म सत्यमेव जयते जॉन अब्राहम के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन के उभर सकती है|

संजू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म सत्यमेव जयते को म‍िलाप म‍िलन जावेरी ने डायरेक्ट किया है| कल रिलीज़ हो रही गोल्ड मूवी के साथ फिल्म को कड़ी टक्कर मिल सकती है| एक मीडिया न्यूज़ को डायरेक्टर मिलाप ने बताया की गोल्ड का असर उनकी मूवी पर कुछ खास नहीं पढ़ने वाला| उन्होंने उम्मीद जताई की दोनों ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस करने में सफल रहेगी|


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles