Quantcast
Channel: मनोरंजन | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Top 5 Best Kargil Vijay Diwas Bollywood Movies List |कारगिल के वीरो की कहानी दिखाती है ये फिल्में

$
0
0

नमस्कार दोस्तों, आज पूरे देश में कारगिल दिवस की जीत (Kargil Vijay Diwas) की खुशियां मनाई जा रही है । आज के दिन 23 साल पहले भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को कारगिल में करारी मात दी थी। इस युद्ध में भारत से कई वीर सैनिकों को अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी। आज का दिन उनकी याद में और उनके द्वारा किए गए वतन के प्रति शौर्य और वीरता की सराहना की जाती है। ऐसे कई फिल्मों के माध्यम से सेना के पराक्रम की कहानियां दिखाई गई है।  आज के इस लेख में हम आपको पांच ऐसी फिल्मो के बारे में बताने वाले है जोकि कारगिल युद्व की कहानी को दर्शाता है।

26 जुलाई कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के मौके पर किस सेलिब्रिटी जवानो के लिया क्या लिखा ?

Top 5 Best Kargil Vijay Diwas Bollywood Movies List, Top Five Desh Bhakti Movies on Kargil Vijay Diwas, Best Patriotism Films on Kargil, शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ कारगिल विजय दिवस बॉलीवुड फिल्मों की सूची
Kargil Vijay Diwas Bollywood Movies

Top 5 Best Kargil Vijay Diwas Bollywood Movies List

आज कारगिल युद्ध भारत की विजय को 23 साल पूरे हो गए हैं। यह युद्ध भारतीय सैनिकों और पाकिस्तानी आतंकवादियों के बीच करीब 2 महीने तक चला था जिस युद्ध में भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम के दम पर भारत ने 26 जुलाई 1999 को इसमें विजय पा ली। उस समय से लेकर आज तक इस दिन को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान के रूप में या दिवस मनाया जाता है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की कहानियों को सामने लाने में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का भी अहम योगदान रहा है।  कारगिल युद्ध पर कई सारी फिल्में बनी है जिसमें से आज हम आपको पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Shershaah (शेरशाह)

शेरशाह फिल्म अभी कुछ समय पहले ही कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है यह दिखाता है।  फिल्म को लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया है।

LOC: Kargil (एल ओ सी कारगिल)

फिल्म एलओसी कारगिल साल 2003 में आई हुई फिल्म है। जेपी दत्ता की LOC कारगिल फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में कई बड़े कलाकार संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन आदि ने काम किया है।  यह फिल्म फिल्म 4 घंटे 15 मिनट की है। यह दुनिया के सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म बनी है।

Lakshya (लक्ष्य)

वर्ष 2004 में फरान अख्तर की फिल्म लक्ष्य एक ऐसे लापरवाह लड़के की कहानी है जो आर्मी जॉइन करने के बाद पूरी तरह से बदल जाता है, और जब उसे कारगिल युद्ध के बारे में पता चलता है तो उसका देशभक्ति का जज्बा और अधिक बढ़ जाता है।  फिल्म में रितिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य किरदार में है।

Tango Charlie (टैंगो चार्ली)

बॉबी देओल की फिल्म टैंगो चार्ली साल 2005 में आई फिल्म है जिसमे भी कारगिल युद्व को दिखाया गया है।  इस फिल्म में आपको अजय देवगन जैसे बड़े एक्टर भी शामिल है।

Sunlight (धूप)

अनुज अय्यर की साल 2003 में आई फिल्म धुप कारगिल युद्व में शहीद बेटे के पिता पर आधारित है। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर ओम पूरी मुख्य किरदार में देखे जा सकते है।

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) शायरी, मैसेज, कोट्स, इमेज

The post Top 5 Best Kargil Vijay Diwas Bollywood Movies List | कारगिल के वीरो की कहानी दिखाती है ये फिल्में first appeared on Dekh News Hindi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 1450

Trending Articles